Oppo कंपनी ने घोषणा की है कि वह 28 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे अपने नए स्मार्टफोन सीरीज़ Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro को ग्लोबल तौर पर लॉन्च करने जा रही है। यह इवेंट Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इस बार कंपनी ने डिज़ाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में काफी सुधार किए हैं।

नए Oppo Find X9 सीरीज़ में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो पावरफुल और एनर्जी-एफिशिएंट है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.65 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जो स्मूद और कलरफुल विजुअल अनुभव प्रदान करेगा। कैमरा सेक्शन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटो क्वालिटी और लो-लाइट परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।
बैटरी की बात करें तो Oppo Find X9 और Find X9 Pro में क्रमशः 7025mAh और 7500mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इतने बड़े बैटरी कैपेसिटी के साथ यह फोन लंबे समय तक चलने में सक्षम होंगे। Oppo की यह लॉन्चिंग फ्लैगशिप मार्केट में बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है।
Oppo Find X9 Pro: Specifications
Oppo 28 अक्टूबर को अपनी नई Find X9 Pro सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें कंपनी ने डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में कई बड़े अपग्रेड दिए हैं। यह फोन LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 1B कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही Dolby Vision, HDR10+ और HDR Vivid जैसी तकनीकें वीडियो अनुभव को बेहतरीन बनाती हैं। 6.78 इंच की यह स्क्रीन 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ शानदार विजिबिलिटी प्रदान करती है।
फोन में Android 16 आधारित ColorOS 16 दिया गया है, जिसे 5 बड़े अपडेट मिलेंगे। इसमें MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट है, जो अल्ट्रा-फास्ट और एनर्जी-एफिशिएंट है। इसमें UFS 4.1 स्टोरेज के साथ 256GB से 1TB तक वेरिएंट उपलब्ध हैं।
कैमरा सेक्शन में यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है — 50MP मेन कैमरा (OIS), 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस। इसमें Hasselblad Color Calibration, Laser AF और 4K@120fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी प्रो-ग्रेड सुविधाएँ शामिल हैं। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो सपोर्ट करता है।
फोन में 7500mAh Si/C Li-Ion बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड, 50W वायरलेस, और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, सैटेलाइट कनेक्टिविटी (1TB मॉडल में), और स्टीरियो स्पीकर्स इसे एक परफेक्ट फ्लैगशिप बनाते हैं।
Oppo Find X9 Pro लगभग 5,299 चीनी युआन (₹65,400) से शुरू होता है। भारत में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपये होगी। यह फोन एक बेहतरीन डिज़ाइन, Dimensity 9500 प्रोसेसर और 7500mAh बैटरी के साथ बेहतरीन है, जो इसे फ्लैगशिप फोन बना देगा। Silk White, Titanium Charcoal और Velvet Red में Oppo Find X9 Pro उपलब्ध होगा। इसके फीचर्स के हिसाब से इसकी कीमत काफी कम है।
Oppo Find X9 Specifications
Oppo अपनी Oppo Find X9 सीरीज़ में जबरदस्त परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स लेकर आ रहा है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर आधारित है, जिसमें Octa-core CPU (4.21GHz सिंगल कोर, 3.5GHz ट्राई-कोर और 2.7GHz क्वाड-कोर) दिया गया है। इसमें 12GB RAM दी गई है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देती है।
फोन में 6.59 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1256×2760 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ यह डिस्प्ले बेज़ल-लेस पंच-होल डिज़ाइन में आती है जो आधुनिक और स्टाइलिश लुक प्रदान करती है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है — 50MP वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट करता है। इसके साथ LED फ्लैश और 4K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 4K@30/60fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
फोन में 7025mAh की बैटरी है जो 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें USB Type-C पोर्ट, 5G सपोर्ट, 256GB इंटरनल स्टोरेज (नॉन-एक्सपेंडेबल), और डस्ट वॉटर रेजिस्टेंस फीचर भी शामिल हैं। Oppo Find 9 एक परफेक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में उभर रहा है।
People aso ask
Oppo Find X9 Pro की रिलीज़ डेट क्या है?
Oppo Find X9 Pro चीन में 16 अक्टूबर, 2025 को लॉन्च किया गया था, जबकि इसका वैश्विक लॉन्च 28 अक्टूबर, 2025 को निर्धारित है।

- Motorola Signature The Ultimate Power Performer

- Vivo X200T: e SIM सपोर्ट और वॉटरप्रूफ IP68/IP69 प्रोटेक्शन के साथ

- iPhone 18 Pro 2026 नए फीचर्स और बड़े बदलाव

- OnePlus 15R The next-level phone with the powerful Snapdragon 8 Gen 5.

- Oppo Reno 15: Is this the best camera smartphone of 2026?

- Poco M8 India Lanunch: 50MP Camera, Snapdragon 6 Gen 3 aur Curved OLED Display
